अब हिंदुस्थान में हिंदू-मुसलमान का कोई झगड़ा नहीं :प्रह्लाद मोदी
अब हिंदुस्थान में हिंदू-मुसलमान का कोई झगड़ा नहीं :प्रह्लाद मोदी

अब हिंदुस्थान में हिंदू-मुसलमान का कोई झगड़ा नहीं :प्रह्लाद मोदी

अयोध्या,31 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी शनिवार को रामनगरी पहुंचे। जहां हनुमानगढ़ी, रामलला के के दर्शन पूजन किया। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रचार प्रसार अभियान के तहत प्रह्लाद दामोदरदास मोदी पहुंचे थे। उनके साथ बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी रामलला के दरबार पहुंचे थे। प्रह्लाद दामोदर दास मोदी ने कहा कि राम मंदिर विवाद समाप्त होने के बाद अयोध्या का माहौल बदला हैं। राम में आस्था रखने वाले हिंदू हों या मुसलमान अब रुकने वाले नहीं, अयोध्या में कायम एकता की मिसाल देश के लिए संदेश होगा। अब हिंदुस्थान में हिंदू-मुसलमान का कोई झगड़ा नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in