अब नहीं लगाने पड़ेंगे एआरटीओ कार्यालय के चक्कर, डाॅक्यूमेंट अपलोड व स्लाॅट अपाॅइंटमेंट की व्यवस्था हुई लागू
अब नहीं लगाने पड़ेंगे एआरटीओ कार्यालय के चक्कर, डाॅक्यूमेंट अपलोड व स्लाॅट अपाॅइंटमेंट की व्यवस्था हुई लागू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे एआरटीओ कार्यालय के चक्कर, डाॅक्यूमेंट अपलोड व स्लाॅट अपाॅइंटमेंट की व्यवस्था हुई लागू

अप्वाइंटमेंट मिलने पर ही जाना होगा आरटीओ आफिस फिरोजाबाद, 31 अक्टूबर (हि.स.)। अब व्हीकल सम्बंधी सेवाओं के लिए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा डाक्यूमेंट अपलोड तथा स्लाॅट अपाॅइंटमेंट की तकनीकी व्यवस्था के लिये वाहन साॅफटवेयर विकसित कर दिया गया है। यह सुविधा शनिवार से प्रारम्भ कर दी गयी है। यह जानकारी देते हुए शनिवार को सम्भागीय प्राविधिक निरीक्षक हरिओम ने बताया कि विभाग की विभिन्न सेवाओं जैसे अन्य जनपद व प्रांत से आने वाली वाहन का स्वामित्व का अंतरण, निलामी दशा में क्रय की गयी वाहन का स्वामित्व अंतरण, वाहन के पंजीयन का नवीनीकरण वाहन के प्रति अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना, वाहन स्वामी मृत्यु की दशा में वाहन का स्वामित्व अतंरण, हाई पोथिकेशन का पृष्ठांकन व निरस्तीकरण, परमिट का नवीनीकरण, पंजीयन पुस्तिकाओं में पता परिवर्तन एवं पंजीयन पुस्तिका की द्वितीय प्रति आदि के लिए साॅफटवेयर में डाक्यूमेंट अपलोड की व्यवस्था की गयी है, जिस पर कोई भी व्यक्ति अपने स्तर से ही सम्बन्धित सेवा के लिए अपने सम्बन्धित अभिलेख साॅफ्टवेयर पर अपलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि अब अनावश्यक कार्यालय आने और इस कोरोना काल में भीड़ बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। साफ्टवेयर द्वारा ही किस सेवा के लिए किस दिन कार्यालय आना है। उस कार्य के लिए पहले से ही अपाइंटमेंट मिल जायेगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा आज 31 अक्टूबर से प्रारम्भ कर दी गयी है। इसके लिए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी कर सभी को अवगत कराया है कि सहायक सम्भागीय कार्यालय फिरोजाबाद में 04 नवम्बर 2020 से उपरोक्त सभी सेवाऐं व कार्य नयी व्यवस्था के अनुसार ही किए जाएगें। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि 04 नवम्बर से उपरोक्त कार्यों हेतु डाक्यूमेंट अपलोड एवं स्लाॅट अपाइंटमेंट लेने के उपरांत ही प्रपत्र अग्रिम कार्यवाही हेतु स्वीकार किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in