अपर मुख्य सचिव ने दिव्यांग जनों किए उपकरण वितरण
अपर मुख्य सचिव ने दिव्यांग जनों किए उपकरण वितरण

अपर मुख्य सचिव ने दिव्यांग जनों किए उपकरण वितरण

- अपर मुख्य सचिव दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग लखनऊ के हाथों वितरण किए गए उपकरण औरैया, 06 अक्टूबर (हि. स.)। मंगलवार को गेल (इंडिया) लिमिटेड के द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सी एस आर) कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग जनों को सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण समारोह नगर के बेला रोड पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित किया गया। जिसमें एलिम्को के द्वारा रजिस्ट्रेशन करने वाले विकलांग लोगों को उपकरण वितरण उप्र के अपर मुख्य सचिव दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग लखनऊ हेमंत राव के द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी औरैया अभिषेक सिंह कार्यकारी निदेशक गेल अजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक गेल पी एन राव,सी डी ओ औरैया अशोक बाबू मिश्रा,उप प्रबंधक गेल एस के कटियार व जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी औरैया डॉक्टर प्रीतिलता राजपूत की उपस्थिति रहें। मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेमंत राव ने कहा इस समाज में दिव्यांग जनों की सेवा हम सबका कर्तव्य है। वहीं डॉ प्रेमलता राजपूत ने बताया कि आज के कार्यक्रम में 16 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल,69 ट्राई साइकिल,4 व्हील चेयर,18 कान की मशीन व 14 बैसाखी बांटी गईं। सक्षम संस्था ने ब्लड बैंक की स्थापना हेतु ज्ञापन दिया। कार्यक्रम संचालन एलिम्को के गणेश शुक्ला ने किया।इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट के शांत माधव त्रिपाठी, पारस नाथ द्विवेदी, सक्षम संस्था जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी सुमन, सम्पूर्णा त्रिपाठी, युवा प्रमुख रोहित दुबे,अस्थि वाधित प्रकोष्ठ से डॉ आशीष त्रिपाठी व एडवोकेट विकास त्रिपाठी, संगम शुक्ला,डॉ एस डी सिंह,आदित्य त्रिपाठी, उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in