अन्नदाताओं के समर्थन में सपा का किसान घेरा कार्यक्रम शुक्रवार को
अन्नदाताओं के समर्थन में सपा का किसान घेरा कार्यक्रम शुक्रवार को

अन्नदाताओं के समर्थन में सपा का किसान घेरा कार्यक्रम शुक्रवार को

-पार्टी नेता गांवों में घेरा बनाकर अलाव के साथ चौपाल में किसानों से करेंगे संवाद -भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ किसान: अखिलेश लखनऊ, 24 दिसम्बर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी कल 25 दिसम्बर को समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित करेगी। इसी दिन महाराजा बिजली पासी की जयंती भी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मनाई जाएगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि किसान भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों से किया अपना एक भी वादा तो निभाया नहीं उल्टे किसान विरोधी तीन कानून लाकर उसने कारपोरेट के हाथों किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसान इसके खिलाफ आन्दोलन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ है। समाजवादी पार्टी किसान घेरा कार्यक्रम के जरिए किसानों तक अपना समर्थन पहुंचाने के साथ समाजवादी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देंगे। किसान घेरा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता गांवों में घेरा बनाकर अलाव के साथ चौपाल में किसानों से बातचीत करेंगे। उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे और उनके संघर्ष में सहयोगी होने का भरोसा दिलाएंगे। समाजवादी किसान घेरा (चौपाल-अलाव) कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ग्राम बड़ागांव ब्लाक मनियर बलिया, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ग्राम कपेरा मदारपुर गोसाईगंज मोहनलालगंज लखनऊ, सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ग्राम रसूल हमीर कुन्दरकी मुरादाबाद, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ग्राम रसूलपुर सलार बदायूं और इन्द्रजीत सरोज ग्राम निजामपुर मझिगवां नया पुरवा ब्लॉक लखनऊ में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in