अग्रसेन जयंती पर संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
अग्रसेन जयंती पर संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

अग्रसेन जयंती पर संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

कासगंज, 17 अक्टूबर (हि.स)। श्री महाराजा अग्रेसन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अग्रसेन महोत्सव का शनिवार से शुभारम्भ हुआ। श्री अग्रवाल सभा (रजि•) कासगंज द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में हवन पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराकर व प्रसाद वितरण किया गया। सभा के संरक्षक अखिलेश अग्रवाल सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्व में प्रतिवर्ष अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती का आयोजन किया जाता था, लेकिन कोविड 19 के कारण प्रशासन द्वारा अनुमति नही नहीं दी है। फलस्वरूप इस वर्ष महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा नही निकाली जा रही है जबकि सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराए जा रहे हैं। हवन कार्यक्रम में सभा के संरक्षक अखिलेश अग्रवाल, अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल महामंत्री राहुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष अंकिश अग्रवाल प्रबन्धक आशीष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, विवेक बंसल, दिलीप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, गौरांग अग्रवाल, युगल बंसल आदि अग्रबन्धु उपस्थित रहे। वेदप्रकाशजी अग्रवाल द्वारा हवन संपन्न कराया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ पुष्पेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in