अखिलेश ने प्रो.बी पाण्डेय को शिक्षक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष किया मनोनीत

अखिलेश ने प्रो.बी पाण्डेय को शिक्षक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष किया मनोनीत
अखिलेश ने प्रो.बी पाण्डेय को शिक्षक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष किया मनोनीत

-प्रदेश अध्यक्ष ने फर्रुखाबाद और बदायूं के जिलाध्यक्ष किए नामित लखनऊ, 26 अगस्त (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चित्रकूट स्थित विकलांग विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बी. पाण्डेय को समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने प्रो.पांडेय इस पद के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने बुधवार को फर्रुखाबाद और बदायूं जनपदों के लिए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि नदीम फारूखी को फर्रुखाबाद और पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह को बदायूं का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी पिछले दो दिनों में 11 जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी कर चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in