अखाड़ा परिषद ने स्वामी अधोक्षजानंद का किया अभिनंदन
अखाड़ा परिषद ने स्वामी अधोक्षजानंद का किया अभिनंदन

अखाड़ा परिषद ने स्वामी अधोक्षजानंद का किया अभिनंदन

-हरिद्वार कुम्भ से पहले वृंदावन बैठक को लेकर धर्माचार्याें ने की मंत्रणा मथुरा, 16 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ का अभिनंदन किया। इस दौरान वरिष्ठ धर्माचार्यों ने हरिद्वार कुम्भ से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाली संतों की परंगरागत बैठक को लेकर मंत्रणा भी की। निर्मोही अनी अखाड़ा के मुखिया और अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमहंत राजेंद्र दास, दिगंबर अनी अखाड़ के श्री महंत किसन दास और अन्य पदाधिकारियों के साथ अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने शंकराचार्य देवतीर्थ के आश्रम में करीब एक घंटे तक वृंदावन बैठक के अलावा अन्य धार्मिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की। गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में पुरुषोत्तम मास के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक्ति के लिए वैदिक अनुष्ठान और महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। यह महायज्ञ नवरात्र के बाद तक जारी रहेगा। लाकडाउन के दौरान भी शंकराचार्य आश्रम लगातार चार महीने तक सेवा कार्य हुआ था। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपना चातुर्मास का अनुष्ठान भी यहीं किया था। शंकराचार्य आश्रम पहुंचे अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने शंकराचार्य देवतीर्थ से वैदिक अनुष्ठान, महायज्ञ और लाकडाउन के दौरान आश्रम द्वारा संचालित सेवा कार्यों को लेकर भी चर्चा की। आश्रम के आचार्यों ने सभी संतों का स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार / पीएन द्विवेदी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in