अंतिम पायदान पर रहने वालों का विकास भाजपा सरकार में हुआ : विधायक
अंतिम पायदान पर रहने वालों का विकास भाजपा सरकार में हुआ : विधायक

अंतिम पायदान पर रहने वालों का विकास भाजपा सरकार में हुआ : विधायक

भाजपा की कार्य पद्धति का मुख्य अंग भारत माता की सेवा : गणेश केसरवानी प्रयागराज, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भारत देश में अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों का विकास अगर किसी सरकार में हुआ है, तो वह भारतीय जनता पार्टी के सरकार में हुआ। उक्त विचार चायल विधायक संजय गुप्ता ने बुधवार को भाजपा नैनी मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि अंतिम का मतलब सिर्फ अर्थ से नहीं बल्कि भाजपा ने अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति को मानसिक, राजनीतिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से उदय करने का कार्य किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यपद्धति और संगठन में भूमिका विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के कार्य पद्धति में मुख्य रूप से भारत की संस्कृति एवं भारत माता की सेवा है और यही कारण है भाजपा का कार्यकर्ता अपना निजी स्वार्थ छोड़कर अपना तन, मन, धन सर्वस्व समर्पण करके भारत माता की सेवा हेतु भाजपा का कार्य करता है। उन्होंने भाजपा द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय कमेटी से लेकर बूथ कमेटी तक की संरचना का वर्णन किया और कहा कि हमारी मर्मस्पर्शी, समस्पर्शी संगठन के प्रति जो भूमिका है उसके मूल में बूथ कमेटी की सबसे बड़ी एवं अहम कड़ी है। इसीलिए बूथ स्तर पर पार्टी अपने मुख्य छह पर्व मनाकर जन जन तक भाजपा की विचारधारा, उसके उद्देश्य एवं सिद्धांत को पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस भूमिका को निभाने में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहा है और इस कार्य को करते हुए वह अपने आप पर गर्व महसूस करता है। तत्पश्चात राम चंद्र मिश्रा ने भारत की सुरक्षा एवं सामर्थ्य पर, यज्ञदत्त शर्मा ने देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां और डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया के उपयोग के विषय पर अपने विचार प्रकट किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in