yash-bharti-award-given-to-195-people-in-akhilesh-government
yash-bharti-award-given-to-195-people-in-akhilesh-government

अखिलेश सरकार में 195 लोगों को दिया गया यश भारती पुरस्कार

लखनऊ, 20 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश के संस्कृति विभाग के मुताबिक अखिलेश यादव की सरकार ने वर्ष 2012-13 से 2016-17 के बीच कुल 195 लोगों को यश भारती पुरस्कार दिया। एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर को आरटीआई में दी गई सूचना के अनुसार इनमें सबसे पहले वर्ष 2012-13 के लिए 15 लोगों को ये पुरस्कार दिए गए। इसके बाद वर्ष 2013-14 के लिए 22 लोगों को पुरस्कार मिला। वर्ष 2014-15 में पहले 28 तथा इसके बाद 4 अलग-अलग आदेशों के जरिये 6 अर्थात कुल 34 लोगों को यश भारती पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2015-16 में 7 बार में 48 लोगों को पुरस्कार मिला जबकि वर्ष 2016-17 में 12 अलग-अलग आदेशों के जरिये कुल 76 लोगों को यश भारती पुरस्कार मिला था। यश भारती पुरस्कार के लिए अन्तिम आदेश 19 दिसम्बर 2016 को हुआ था जब 7 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in