work-boycott-over-arrest-of-killer-locks-hanging-in-offices
work-boycott-over-arrest-of-killer-locks-hanging-in-offices

हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर कार्य बहिष्कार, कार्यालयों में लटकते रहेे ताले

- तहसील व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने बैठक कर जताया आक्रोश हमीरपुर, 02 मार्च (हि.स.)। मौदहा तहसील के सहायक राजस्व लेखाकार पंकज तिवारी की दिन दहाड़े हुई हत्या के 48 घण्टे बीतने के बावजूद हत्यारे की गिरफ्तारी न होने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लेकिन हत्यारे की गिरफ्तारी न होने से कलेक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के आवह्वान पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जमकर आक्रोश जताया। जिससे विभिन्न कार्यालयों में आज ताले लटकते रहेे। थाना बिवांर के ग्राम निवादा में रविवार को दिनदहाड़े कई लोगोंके सामने पुरानी रंजिश को लेकर विनय सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने सहायक राजस्व लेखाकार पंकज तिवारी को गोली से उड़ा दिया था। जैसे ही इस घटना की सूचना हमीरपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम को हुई तो आनन-फानन में वे घायल को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे इलाज के लिये हर संभव मदद का आश्वासन देकर कानपुर भिजवाया। लेकिन कानपुर में चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित करने के बाद से कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष जगदीश निगम ने पंकज के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुये पुलिस को 24 घण्टे का अल्टीमेटम भी दिया था। कलेक्ट्रेट व तहसील कर्मियों ने सोमवार को शोकसभा कर अवकाश में रहते हुये मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल रहे। लेकिन सरेआम हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार हो गया और पुलिस हांथ मलती रह गयी। आज पंकज के हत्यारे की गिरफ्तारी न होने पर कलेक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल संघ हमीरपुर के आवाहन पर कलेक्ट्रेट सहित जिले की सभी तहसीलों हमीरपुर, मौदहा, राठ व सरीला में कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुये जमकर नारेबाजी करते हुये अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरु किया। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम ने घटना को निन्दनीय बताते हुये हत्यारे विनय सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि हत्यारे के खिलाफ एनएसए लगाया जाये। धरना प्रदर्शन को धार देने के लिये अमीन संघ, लेखपाल संघ, आरके संघ, आरआई संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्तपरिषद सहित जिले के सभी संगठनों को सहयोग हेतु अनुरोध पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। कलेक्ट्रेट में धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्तपरिषद के अध्यक्ष अशोक निगम, उपाध्यक्ष रिजवान मो., कलेक्ट्रेट संघ के जोनल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने नारे लगाकर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। धरने को लल्लू सिंह कुशवाहा, आशीष कौशल, राजेन्द्र धुरिया, ब्रजनन्दन प्रजापति, लतीफ अहमद, श्रीमती रश्मि सचान, रुम्मान शाहिद, दिलीप सक्सेना, राजेन्द्र द्विवेदी ने सम्बोधित किया। संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम व मंत्री प्रकाश सौरभ ने सभी का आभार जताते हुये इसी प्रकार कार्य बहिष्कार सफल बनाने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in