women39s-commission-member-listens-to-complaints-related-to-harassment-agreement-reached-in-two-cases
women39s-commission-member-listens-to-complaints-related-to-harassment-agreement-reached-in-two-cases

महिला आयोग सदस्य ने सुनी उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतें, दो मामलों में कराया समझौता

- महिला हेल्प डेस्क में दर्ज मामले थाना में ट्रांसफर करने के निर्देश हमीरपुर, 17 फरवरी (हि.स.)। राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर बुधवार को हमीरपुर में महिला उत्पीड़न के मामले की सुनवाई कीं। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला हेल्प डेस्क में दर्ज मामलों को थाना में ट्रांसफर कर दिया जाए। वहीं, दो उत्पीड़न के मामलों में उन्होंने समझौता कराया। जनसुनवाई के बाद जेल में मानक से कम शौचालय पाये जाने पर उन्होंने असंतोष जताया। कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में सरोज, रमा सचान, मैकी, रीता गुप्ता, अनीता, नगमा बेगम, संध्या आदि महिलाएं शिकायतें लेकर आइ्र थीं, जिनका निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के बाद जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बैरक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मानक से कम शौचालय देख नाराजगी जताईं। इस मौके पर उनके साथ उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, सीओ मौदहा सौम्या पाण्डेय, जिला प्रोवेशन अधिकारी नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह, डीपीआरओ राजेन्द्र प्रकाश तथा अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in