women-will-visit-the-crown-for-free-on-international-women39s-day
women-will-visit-the-crown-for-free-on-international-women39s-day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नि:शुल्क ताज का दीदार करेंगी महिलाएं

आगरा, 05 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं ताजमहल साहित सभी अन्य स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। इसकी शुरुआत पिछले वर्ष से ही हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में आठ मार्च को मनाया जाता है। इसी के उपलक्ष में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने महिलाओं को एएसआई द्वारा संरक्षित सभी स्मारक व पर्यटन स्थलों में नि:शुल्क घूमने का तोहफा दिया है। भारतीय व विदेशी महिला पर्यटक आठ मार्च को ताजमहल सहित सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश पाएंगी। एएसआइ के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल (मान्यूमेंट्स) एम. नांबिराजन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। हालांकि पिछले वर्ष ही एएसआई ने इसकी शुरुआत की थी। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी स्मारकों में भारतीय हो या विदेशी महिला पर्यटक सभी को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। हिंदुस्थान समाचार/ श्रीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in