women-will-be-able-to-enter-many-places-including-imambara-on-womens-day-for-free
women-will-be-able-to-enter-many-places-including-imambara-on-womens-day-for-free

महिला दिवस पर इमामबाड़ा समेत कई स्थलों में निःशुल्क प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं

लखनऊ, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने महिलाओं को तोहफा दिया है। इस दिन शहर के तमाम ऐतिहासिक स्थलों को महिलाओं के लिये खोल दिया जाएगा। कुछ स्थलों पर प्रवेश के लिये शुल्क भी लगता है लेकिन इस दिन महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को बताया आठ मार्च यानी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के तमाम स्थलों व घूमने वाली जगहों को महिलाओं के लिए खोल दिया जाएगा। ऐतिहासिक इमारत जैसे कि इमामबाड़ा, रूमी गेट, पिक्चर गैलरी आदि जगहों पर महिलाओं का नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। महिला दिवस पर प्रशासन की ओर से सभी महिलाओं को यह एक तोहफा के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम कर रखा है। हिन्दुस्थान समाचर/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in