women-rally-workers-shouted-slogans-for-mission-power
women-rally-workers-shouted-slogans-for-mission-power

मिशन शक्ति को लेकर निकली रैली, महिला सफाई कर्मियों ने की नारेबाजी

हमीरपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। मौदहा कस्बे में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में एक रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने पोस्टर और बैनर लेकर कस्बे में लोगों को जागरूक किया। महिला सफाई कर्मियों ने नारी शक्ति को लेकर नारेबाजी भी की। मौदहा नगर पालिका परिषद की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को चेयरमैन रामकिशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नारी सम्मान और नारी एक रूप अनेक जैसे नारे लगाए गए। रैली नगरपालिका से मलीकुआं चौराहा से तहसील रोड होकर मराठीपुरा तक पहुंची। इस दौरान नगरपालिका के समस्त कर्मचारी और सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। जबकि महिला सफाई कर्मचारियों ने नारी शक्ति को लेकर नारेबाजी की। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in