women-need-to-awaken-their-confidence-cdo
women-need-to-awaken-their-confidence-cdo

महिलाओं को अपने आत्म विश्वास को जगाने की जरुरत : सीडीओ

- दिव्यांगता कोई अभिशाप नही, ईश्वर देता है उसके बदले अन्य विशेष ताकत झांसी, 24 फरवरी (हि.स.)। मिशन शक्ति के अन्र्तगत ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से लगभग 117 महिलाओ, बच्चियों एवं अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रमुखतः घरेलू हिंसा, बालिका सुरक्षा, पारस्पारिक विवाद, स्कूलों के आस-पास पुलिस तैनात किये जाने हेतु मुद्दे उठाये गये। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने महिलाओं और बालिकाओं को अपनी आवाज उठाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने आत्म विश्वास को जगाने की जरुरत है और साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ते हुये सामाजिक बेड़ियों को तोड़ने की जरुरत भी है। कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग महिला जो ट्राईसाईकिल द्वारा स्वयं कार्यक्रम उपस्थित हुई थी जो कि शिक्षित होने के साथ ही पीएचडी की उपाधि से सम्मानित थी। इस दिव्यांग महिला द्वारा बताया कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे प्रगति में कोई समस्या आड़े नहीं आती है। इस दिव्यांग महिला के जज्बे तथा आत्म विश्वास पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि ईश्वर उसके बदले में अन्य कोई विशेष ताकत जरुर देता है। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। एस.पी. सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि जो महिलाये आर्थिक रुप से सक्षम नहीं है उन पीड़ित महिलाओं के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नि:शुल्क वकील उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, जिसके लिये प्राधिकरण में एक आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की मुखबिरी योजना की जानकारी देते हुये बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिये यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है इसमें गोपनीय सूचना देने पर 02 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरुप दी जायेगी। इस कार्य में महिलायें अपनी भूमिका अदा कर इस योजना का लाभ उठा सकती है। उन्होंने शासन द्वारा निर्गत विभिन्न टोल फ्रीध्हेल्प लाईन न0 112, 1090, 181, 1098, 1076 आदि का प्रयोग कर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी कि जनपद में संचालित वन स्टाप सेंन्टर के माध्यम से भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधियों द्वारा समाज में आ रही परेशानियों से अवगत कराया जिस पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा निस्तारण के लिए उचित मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उपायुक्त स्वतः रोजगार नागेन्द्र नारायण मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, महिला थानाध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित विभिन्न कालेजों की छात्रायें, स्वयंसहयता समूह की महिलायें तथा एनजीओ प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in