women-legislator-got-bjp-membership-to-hundreds-of-people
women-legislator-got-bjp-membership-to-hundreds-of-people

महिला विधायक ने सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

हमीरपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। राठ कस्बे के चौपड़ा रोड स्थित उत्सव पैलेस के सभागार में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मोदी और योगी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक मनीषा अनुरागी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तराम राजपूत व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने मदनपाल राजपूत ददरी को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई। मनीषा अनुरागी ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। जिससे प्रभावित होकर पूरे देश मे लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इस दौरान करण सिंह दद्दू पूर्व ब्लाक प्रमुख मुस्कुरा, अशोक, प्रधान खड़ाखर बलराम तिवारी, राम अवतार जमकुरी ,सुभाष इटेलिया ने सदस्यता ली। विधायक ने आनंद सोनी बब्बे, विकास साहू बल्लू, श्रीकान्त द्विवेदी भोले व धर्मेंद्र साहू खुल्ले को भी सदस्यता दिलाई। इस दौरान करीब 300 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in