women-honored-with-lakshmi-saraswati-and-kali-awards-on-women39s-day
women-honored-with-lakshmi-saraswati-and-kali-awards-on-women39s-day

महिला दिवस पर लक्ष्मी सरस्वती और काली पुरस्कार से सम्मानित हुईं महिलाएं

कानपुर, 07 मार्च (हि.स.)। नेचर क्लब पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा आयोजित महिला दिवस के अवसर पर तीन देवियों का सम्मान का कार्यक्रम रामादेवी में आयोजित किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित उर्फ बड़े जी ने बताया कि आज नेचर क्लब द्वारा तीन देवियां लक्ष्मी सरस्वती और काली के रुप में सम्मानित किया गया है। बताया कि लक्ष्मी पुरस्कार से मनोरोग विशेषज्ञ डा. लकी चतुर्वेदी को दिया गया है। मनोरोग विशेषज्ञ के साथ कारपोरेट ट्रेनर भी हैं। यह विगत 25 वर्षों से मानसिक रोगियों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। योगाचार्य डा. पूनम सिंह दिल्ली में योग के माध्यम से पूरे देश पर लोगों को स्वस्थ बनाने का अभियान चला रही है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. आरती मोहन कोरोना काल में हजारों लोगों को निशुल्क दवाएं देखकर उनकी जान बचाई है। इसलिए इन तीन देवियों को सम्मानित किया गया है। ठाकुर शैली सिंह चौहान ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण के समय इन तीन देवियों के रुप में अपने आप को मजबूत करके समाज की निचली वर्ग की और महिलाओं को भी इन तीन देवियों के रुप में खड़ा करना होगा। इस दौरान कुमार मिश्रा, डा.हेमंत मोहन, संजय सिंह, नौशाद आलम निहाल, वीरेंद्र कुमार, शिवम खन्ना, मोहन दीक्षित, अवनीश बाजपेयी आदि मौजूद रहें। कोविड वैक्सीन का चलाया जाएगा जागरुकता अभियान रोटरी क्लब कानपुर विनायक श्री द्वारा रविवार को हेरिटेज होम स्वरूप नगर में आम सभा आयोजित की गई। सभा में भविष्य में किये जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गई। इसके साथ ही कोविड वैक्सीन के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर विचार किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीषा बाजपेयी, ज्योति दीक्षित, डॉ आरती मोहन, अनुपमा गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in