women-arrested-for-missing-two-month-old-girl-child-freed-safely
women-arrested-for-missing-two-month-old-girl-child-freed-safely

दो माह की बच्ची को गायब करने वाली महिलाएं गिरफ्तार, बच्ची सकुशल मुक्त

वाराणसी, 04 अप्रैल (हि.स.)। कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रविवार को छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से दो माह की अपहृत बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया। मासूम को देख उसके परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने पुलिस अफसरों का आभार जताया। महिला आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि बीते शनिवार को वे बच्ची के घर गई थी। उसके माता पिता को 3000 रूपये देकर इस बच्ची को खरीदना चाहा। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। मौका देखकर उन्होंने मासूम बच्ची को भोर में उठा लिया। महिलाओं ने बताया कि बच्ची को पालकर नृत्य सिखाने का इरादा रहा। बड़ी होने पर उसे अपने साथ काम पर लगा देती। कैंट प्रभारी ने बताया कि बच्ची के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने महिलाओं के खिलाफ तहरीर दिया था। छानबीन के बाद मुकदमा पंजीकृत आरोपित महिलाओं को आज अपरान्ह में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in