सेवा भारती से स्वालंबित हो रही महिलाएं व बच्चे : श्रवण कुमार

women-and-children-getting-suspended-from-seva-bharti-shravan-kumar
women-and-children-getting-suspended-from-seva-bharti-shravan-kumar

— राष्ट्रीय सेवा भारती के महामंत्री श्रवण कुमार ने कानपुर के केन्द्रों का किया निरीक्षण कानपुर, 01 मार्च (हि.स.)। महिलाओं और बच्चों को स्वालंबी बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आनुशांगिक संगठन सेवा भारती को जनता के बीच खड़ा किया। यह संगठन लंबे समय से उन बस्तियों में काम कर रहा है जहां पर शिक्षा का घोर आभाव है। संगठन के प्रयास से महिलाएं व बच्चे बराबर स्वालंबी होते जा रहे हैं। यह बातें सेवा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्रवण कुमार ने कानपुर दौरे के दौरान कहीं। राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्रवण कुमार दो दिन के प्रवास पर कानपुर आये हुए हैं। यहां पर उन्होंने सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह केशवपुरम में रमा दवे द्वारा संचालित किये जा रहे स्वालंबन आयाम के स्वयं सहायता समूह के केन्द्र पहुंचे। केंद्र की बहनों से उन्होंने कार्य पद्धति, उत्पाद व उनकी समस्याओं की जानकारी ली।बहनों ने आपने उत्पादों को दिखाया जिसमें वाशिंग पाउडर, बुकनू, कचरी, पापड़, फिनायल आदि थे। इन उत्पादों की मार्केटिंग में आ रही समस्यों को बताया। इसके बाद महामंत्री कपाड़िया बस्ती, पनकी पहुंचे। यहां सेवा भारती द्वारा चल रहा बाल संस्कार केंद्र में बच्चों से बात की व बच्चों से शहर व देश की जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे व जानकारी दी। श्रवण कुमार ने यहां बच्चों को फल व बिस्कुट भी बांटे। बच्चों ने उनसे कहा कि जल्दी—जल्दी आया करिये। इसके बाद गंगा गंज स्थित संकट मोचन सिलाई—कढ़ाई केंद्र के लिए पहुंचे। इस केंद्रों में बालिकाओं द्वारा केंद्र में सीखे व बनाये विभिन्न वस्तुओं को दिखाया। बालिकाओं ने महामंत्री को बताया कि लॉक डाउन में केंद्र बन्द होने के कारण हम लोगों का समय बेकार हो गया। महामंत्री ने बालिकाओं द्वारा निर्मित विभिन्न वस्त्रों की प्रशंसा करते हुए केंद्र की पुस्तिका में आपने आशीष वचन व शुभकामनायें लिखी। महामंत्री ने सेवा भारती द्वारा बस्ती में चलाए जा रहे साक्षरता अभियान के अंतर्गत प्रौण शिक्षा केंद्र को देखा और महिलाओं को शिक्षा की उपयोगिता बताई, ताकि वो आपने बच्चों को भी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें व समाज में अपना योगदान दे सकें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय//मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in