woman-dies-after-being-struck-by-celestial-lightning-seven-scorched
woman-dies-after-being-struck-by-celestial-lightning-seven-scorched

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, सात झुलसे

मीरजापुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। पड़री थाना क्षेत्र के सुर्जवार गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला और उसकी दो पुत्रियां झुलस गई। आनन-फानन में परिजन तीनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले आए, जहां उपचार के दौरान महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जमालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से ईट-भट्ठा पर काम कर रहे चार मजदूर झूलस गए तथा जिगना थाना क्षेत्र के सुपंथा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो गाय की मौत हो गई और किशोरी झुलस गई। पड़री क्षेत्र के सुर्जवार गांव निवासी 45 वर्षीय अनिता मौर्या पत्नी राम किसुन मौर्या शुक्रवार की सुबह बारिश होने पर खेत से भूसा ढोने के लिए गई थी। वह अपनी 20 वर्षीय पुत्री रीना और निशा 15 वर्ष के साथ भूसा ढो रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और अनिता तथा उसकी दो पुत्रियां उसकी चपेट में आ गई। इसमें अनिता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले आए। उपचार के दौरान चिकित्सक ने अनिता को मृत घोषित कर दिया। झुलसी रीना को उपचार के लिए भर्ती किया गया तथा निशा का प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जमालपुर थाना क्षेत्र लोढ़वा गांव निवासी चिंता देवी 50 वर्ष पत्नी धर्मू बियार, अन्तू 60 वर्ष और रीवा गांव निवासी सूरत बियार 62 वर्ष पुत्र खरगू, शीवराती 50 वर्ष पत्नी सूरत सुबह चारों मजदूर भलवा नारायनपुर थाना अदलहाट स्थित एर्का ईट भठ्ठे पर ईट पथाई का कार्य कर रहे थे। अचानक हल्की बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। मौके पर जुटे मजदूरों ने डायल 108 की सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले आए, जहां सभी का ईलाज चल रहा है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सुपंथा गांव में शुक्रवार को दोपहर आकासीय बिजली गिरने से दो गाय झुलस कर मर गई। एक किशोरी मामूली रुप से झुलस गई। सुपंथा गांव निवासी चिंतामणि उपाध्याय की दो गाय मड़हे मे बंधी थी। बरसात के साथ आकशीय बिजली के चपेट में दोनों गाय आ गई। गांव निवासी 20 वर्षीय रेनू पुत्री चिंतामणि भी मामूली रुप से झुलस गई। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in