will-work-to-restore-memories-associated-with-great-heroes-of-the-nation-yogi-adityanath
will-work-to-restore-memories-associated-with-great-heroes-of-the-nation-yogi-adityanath

राष्ट्र के महान नायकों से जुड़ी स्मृतिकाओं की पुनर्स्थापना का करेंगे कार्य: योगी आदित्यनाथ

कहा, महाराजा सुहेदलेव ने एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांता से अपनी धरती को किया सुरक्षित बहराइच, 16 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की जो बात कही है उस पर उस पर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार न केवल शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुरक्षा और सम्मान का भाव समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है। बल्कि राष्ट्र के उन महान नायकों के प्रति भी पूरी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त कर रही है। इस कड़ी में जहां कहीं भी उनके स्मारक और उनसे जुड़ी भी स्मृतिका होगी उनकी पुनर्स्थापना के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कार्य करेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बहराइच में वर्चुअल माध्यम से महाराजा सुहेलदेव स्मारक तथा चित्तौरा झील की विकास योजना का शिलान्यास तथा महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ज्ञान की देवी मां भगवती सरस्वती का पावन दिवस है। आज का दिन बहराइच के नागरिकों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांता से अपनी धरती को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले धर्मरक्षक, राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की पावन जयंती का कार्यक्रम भी आज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व एक मेडिकल कॉलेज, बहराइच क्षेत्र की आरोग्यता के लिए दिया गया था, वह बनकर तैयार हो गया है। इसका नाम भी प्रदेश सरकार ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर ही रखा है। उन्होंने कहा कि हम जब महाराज सुहेलदेव का स्मरण करते हैं तो इसके साथ ही हमें महर्षि बालार्क का भी स्मरण होता है, जिनकी प्रेरणा से क्षेत्र के राजाओं ने एकत्र होकर के महाराज सुहेलदेव के नेतृत्व में उस समय के बर्बर विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ इतिहास की ऐसी लड़ाई को लड़ा था, जिसमें हमारे योद्धाओं के शौर्य और पराक्रम के कारण अगले डेढ़ सौ वर्षों तक भारत पर कोई भी विदेशी आक्रांता हमला करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं महर्षि बालार्क के नाम पर यहां के जिला चिकित्सालय का नामकरण भी प्रदेश सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 04 फरवरी को देश की आजादी के लिए लड़ने वाले देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए गोरखपुर के चौरी चौरा महोत्सव के माध्यम से कार्यक्रम प्रारंभ किया। चौरी चौरा महोत्सव के शताब्दी महोत्सव के कार्यक्रम के कारण हर एक शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रमों की नई श्रृंखला प्रारंभ हुई है। उन्होंने कहा कि एक हजार वर्ष के बाद महाराजा सुहेलदेव का स्मरण पहली बार किसी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही 2018 में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट का को भी परिचालन में लाकर उनके प्रति भारत की श्रद्धा और सम्मान को व्यक्त करने का कार्य किया था। और आज चित्तौरा नामक स्थान पर जहां पर एक हजार वर्ष पूर्व यह युद्ध लड़ा गया था, उसी स्थल पर एक भव्य स्मारक का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जनपद पहुंचने पर सबसे पहले स्मारक स्थल जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद स्कूली छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी को देखकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने गेहूं की डंठल की कलाकृति को सराहा। प्रदर्शनी स्थल पर उन्होंने मौलश्री का पौधा रोपा। इसके बाद राम मंदिर माडल पर बनाई गई रंगोली का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में पिछले 15 सालों से गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, दलित, शोषित, वंचित गांव, गरीब किसान, जो कि किसान का हक मार रहा था, उनको लूटा जा रहा था, उन तक सरकार की योजनाएं पहुंचने नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा कि तब इस राज्य के अंदर एक ईमानदार, कर्मठ, दलितों से प्रेम करने वाला, महिलाओं के सम्मान के लिए, इस राज्य के खुशहाली के लिए योगी आदित्यनाथ के रूप में राज्य को मुख्यमंत्री मिला। वह अथक परिश्रम से गरीबों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in