will-get-organized-only-then-will-we-face-challenges-dhruv-tripathi
will-get-organized-only-then-will-we-face-challenges-dhruv-tripathi

संगठित होंगे, तभी चुनौतियों का सामना करेंगे : ध्रुव त्रिपाठी

गोरखपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित संगठन के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों का परिवार इस समय संक्रमण की स्थिति से गुजर रहा है। उनके परिजनों का सामने अनेक चुनौतियां हैं। इससे निपटने के लिए शिक्षकों को संगठित रहने की जरूरत है। शिक्षक विधायक ने कहा कि शिक्षकों की एकता ही संगठन की ताकत होती है। ऐसे में हम सभी लोगों की एकता पर कहीं से भी आंच नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। शिक्षक समाज का आइना होता है। समाज को दिशा देता है। यदि शिक्षकों की समस्याएं सरकार नहीं सुन रही है तो मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए शिक्षक हित सर्वोपरि है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि मैंने संगठन के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी हर संघर्ष में अंग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा। अध्यक्ष राजेश धर दूबे ने कहा कि आप सबकी एकता ही हमारा संबल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वरिष्ठता सूची निर्गत होने के बाद यदि पदोन्नति नहीं की गई तो निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने एनपीएस के राज्यांश के लिए शिक्षक विधायक से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पूर्व पदाधिकारियों भक्तराज राम त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, रामनयन, गगहा के पूर्व मंत्री सादिक व कैंपियरगंज के पूर्व मंत्री रवींद्र यादव को अंग वस्त्र व श्रीराम चरित मानस की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन जिलामंत्री श्रीधर मिश्र ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in