बिकरू कांड : पत्नी बोली, मैं खुद विकास को गोली मार देती
बिकरू कांड : पत्नी बोली, मैं खुद विकास को गोली मार देती

बिकरू कांड : पत्नी बोली, मैं खुद विकास को गोली मार देती

कानपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। बिकरू कांड का मुख्य आरोपित एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने कहा कि उसके पति ने जो कृत्या किया है, वो क्षमा योग्य नहीं था। मैं भी होती तो उसे गोली मार देती। उसके इस कृत्य से मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बची हूं। मैं अपना दुखड़ा भी किसी के साथ बांट नहीं सकती हूं। गुरुवार को मीडिया से बातचीत करती विकास दुबे की पत्नी ने कहा कि मेरी पूरी संवेदनाएं उन शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ है, जो विकरू कांड में शहीद हुए थे। मैं उन घायल पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों से भी हाथ जोड़कर माफी मांग रही हूं। मैं हाथ जोड़कर बस यही कहना चाहती हूं कि विकास दुबे ने जो कृत्या किया उसकी सजा मुझे या मेरे बच्चों को न दी जाए। अब हम लोग चैन से जीना चाहते हैं। वह सिर्फ तीन साल रही थी रिचा दुबे ने बताया कि विकास दुबे से शादी के बाद वह तीन साल तक उसके साथ रही थी। घर का माहौल के बारे में जब उसे जानकारी हुई तो वह बच्चों को लेकर शास्त्री नगर वाले घर में रहने लगी थी। विकास दुबे सिर्फ उससे उतना हीं मतलब रखता था जितना होना चाहिये था। घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई के लिए वह सिर्फ मुझे पैसा देता था। जब बहुत जरुरत होती थी तो वह बच्चों के साथ ससुराल जाती और काम होने के बाद वापस आ जाती थी। पहली बार हुई थी जय से मुलाकात विकास दुबे और जय वाजपेयी के संबंधों के बारे में रिचा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के दौरान उसकी पहली मुलाकात जय से हुई थी। उसने यह भी कहा कि विकास के किसी भी व्यक्ति से उसका कोई लेना देना नहीं है। विकास के किसी भी करीबी से मेरी बातचीत नहीं होती थी। रिचा ने यह भी कहा कि विकास के पास अगर करोड़ों की सम्पत्ति होती तो वो आज 1600 स्क्वायर फीट के मकान में नहीं रहती। वह भी अपने परिवार के साथ विदेश में मकान लेकर रहती। बेटों को लगा गहरा सदमा रिचा ने यह भी बताया कि इस घटना के बारे में जब बच्चों को पता चला तो उन्हें बहुत गहरा सदमा लगा। वहीं छोटे बेटे की जब उनके साथ घुटने पर बैठकर फोटो वायरल हुई। इसके बाद से वह मानसिक रुप से सदमे में है। घटना के बाद से ही वह किसी से नहीं मिल रहा है और न ही बातें कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in