what-the-previous-governments-did-not-do-yogi-government-did-it-in-four-years-siddharth-nath
what-the-previous-governments-did-not-do-yogi-government-did-it-in-four-years-siddharth-nath

पूर्व सरकारों ने जो नहीं किया, योगी सरकार ने चार साल में कर दिखाया: सिद्धार्थ नाथ

प्रयागराज, 19 मार्च (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार के चार साल की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए पत्रकारों से कहा कि जो काम पूर्व की सरकारों ने नहीं किया उसे योगी सरकार ने चार साल में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार के चार वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण हुए। कहा कि रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की नीति पर कार्य किये जाते हैं। विकास के सभी कार्य सरकार और शासन मिलकर पूर्ण करते हैं। जिसे ऊपर का अधिकारी अपनी देख-रेख में तथा शासन की योजनाओं को लागू कराता है। इस दौरान श्री सिंह ने बताया कि 2017 में जीडीपी 10.71 लाख करोड़ थी जो आज (फरवरी 2021 तक) बढ़कर 21.50 लाख करोड़ हो गयी है। उन्होंने प्रयागराज में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि यहां सबसे बड़ी उपलब्धि भू माफियाओं के खिलाफ चल रहा अभियान है। इसके साथ ही विकास के सभी कार्य हो रहे हैं। राशन कार्डों पर चर्चा करते हुए कहा कि नई टेक्नॉलाजी से सारी गड़बड़ियां पकड़ में आ रही है। कहा कि कुल 89 लाख 17 हजार अवैध कार्ड थे और एक करोड़ 17 लाख नये कार्ड धारक जुड़े हैं। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लखनऊ से सीधे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर चार वर्षों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। इस दौरान विधायक नीलम करवरिया, डॉ. अजय भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, गंगापार एवं यमुनापार जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in