welcome-to-nitish-singh-who-conquered-kilimanjaro-the-highest-peak-of-the-continent-of-africa
welcome-to-nitish-singh-who-conquered-kilimanjaro-the-highest-peak-of-the-continent-of-africa

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतह करने वाले नीतीश सिंह का स्वागत

गोरखपुर, 01 फरवरी (हि.स.)। पर्वतारोही नीतीश सिंह का गृह जनपद गोरखपुर आगमन पर सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। वे 26 जनवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया था। मुम्बई की फ्लाइट से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे पर्वतारोही नीतीश सिंह का गोरखपुर एयपोर्ट के निदेशक प्रभाकर वाजपेयी,मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल, सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह,समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव व पुनीत पांडेय द्वारा माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। एयपोर्ट से निकलने पर नीतीश सिंह के परिजनों,उनके बड़े भाई नीरज सिंह,शुभम शुक्ला,प्रभाकर पांडेय,शास्वत पांडेय आदि द्वारा माला पहनाकर,बुके देकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया गया।। जिसके बाद मोहद्दीपुर चौराहे पर भाजपा नेता सोमेश्वर पांडेय व सुधाकर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने पर्वतारोही का स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद चेतना तिराहे पर पर्वतारोही नीतीश सिंह का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतह कर वापस लौटे नीतीश सिंह ने कहा कि आज जो स्वागत व अभिनंदन नागरिकों द्वारा किया गया, उससे अभिभूत है। आज जो सफलता मिली उसके पीछे किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर किरन नन्द गिरी, सहयोग केयर फ़ॉर यू,सैथवार मल्ल राजपूत ट्रस्ट,अखिल भारतीय पुर्वांचल महासंघ,अपने परिजनों व मित्रों के सहयोग व आशीर्वाद से प्राप्त किया है।आगे भी मैं यह सिलसिला जारी रखूंगा, जिससे हमारे गोरखपुर, प्रदेश सहित पूरे देश का नाम रोशन हो सके। इस दौरान विवेक सिंह,दिनेश सिंह,जितेंद्र चौहान,अतुल पटेल,राहुल कुमार,रजनीकांत,हिमांशु द्विवेदी,प्रशांत जयसवाल,शमशेर आलम,राज सिंह,उत्कर्ष मद्धेशिया,बादल त्रिपाठी,ऋद्धि गुप्ता आदि मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य: भारत के पहले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह हैं जो अंतरराष्ट्रीय पहाड़ से समाज के तीसरे मानव जाति किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने, बाल मजदूरी को भी रोकने एवं स्वच्छ भारत,स्वच्छ गोरखपुर के साथ-साथ फिट इंडिया, फिट गोरखपुर का संदेश दिया है। अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए संदेश 1. 2016 में दिल्ली में 1 साल का प्रशिक्षण लिया। 2. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 6200 मीटर बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। 3. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया। 4. 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट। 5. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 6. 2020 उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9000 फीट 7. 2020 माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फिट। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in