weekend-lockdown-successful-in-ballia-city-roads-deserted-in-villages-and-towns
weekend-lockdown-successful-in-ballia-city-roads-deserted-in-villages-and-towns

बलिया शहर में वीकेंड लॉकडाउन सफल, गांवों-कस्बों में भी सड़कें वीरान

बलिया, 18 अप्रैल (हि.स.)। बलिया में कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन रविवार को पूरी तरह सफल दिखाई दिया। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस हर चट्टी-चौराहा पर मुस्तैद रही। जिले में कोरोना के करीब ढाई हजार एक्टिव केस हो चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर में प्रतिदिन लगभग 400 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने प्रदेश शासन द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जिले भर में शनिवार शाम 08 बजे से सोमवार सुबह 07 बजे तक 35 घंटे के कर्फ्यू का एलान किया है। इस वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही छूट दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश का असर साफ देखा जा रहा है। रविवार को सुबह से ही सड़कों सन्नाटा है। लोग अपने घरों में दुबके हैं। दवा की दुकानों को छोड़कर एक भी दुकान नहीं खुली है। यहां तक कि गांवों-कस्बों में भी सड़कें वीरान हैं। घंटों बाद सड़कों पर पसरे सन्नाटे को यदि कोई आवाज चीर रही है तो वह अधिकारियों के वाहनों और आती-जाती एंबुलेंस की आवाज। हालांकि जानकारी के अभाव में जो इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर आ-जा रहे हैं, पुलिस के अधिकारी व जवान सख्त तेवर दिखाते हुए उन्हें वापस भेज दे रहे हैं। कुल मिलाकर जिले में कोरोना कर्फ्यू पूरी तरह सफल दिख रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in