water-catastrophe-will-happen-due-to-ignoring-water-anand-nath-gupta
water-catastrophe-will-happen-due-to-ignoring-water-anand-nath-gupta

जल की अनदेखी से होगा जल प्रलय : आनंद नाथ गुप्ता

औरैया, 28 फरवरी (हि.स.)। एक विचित्र पहल सेवा समिति ने रविवार को यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में जल संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। तिलक इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक के.एन. गुप्ता ने की। गोष्ठी में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि मानव के साथ-साथ समस्त जीव जंतुओं, पशु, पक्षियों व पौधों के जीवन से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण कड़ी जल की धारा है। निकट भविष्य में जिसकी अनदेखी से जल प्रलय की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ दैनिक उपयोग में आवश्यकता से अधिक मात्रा में जल का अपव्यय करने की आदत से दिनोंदिन जल संकट बढ़ता चला जा रहा है। गौरतलब है कि, पृथ्वी में पानी का जलस्तर काफी नीचे गिरता चला जा रहा है, जो कि भविष्य में मानव जीवन के लिए चिंता का विषय है। समिति के संरक्षक ज्ञान सक्सेना ने कहा कि संसार के प्रत्येक प्राणी का जीवन आधार जल ही है। हमें समुद्र, नदियों, तालाबों, झीलों, वर्षा एवं भूजल के माध्यम से प्राप्त होता है। परिणाम स्वरूप अधिकांश क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति पैदा हो चुकी है, जिससे हम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। डॉ.एस.एस.परिहार ने कहा कि यदि लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव कर लें तो पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। सक्रिय सदस्य मनीष पुरवार (हीरू) ने कहा कि पूरी दुनिया में उपलब्ध पीने योग्य पानी का केवल चार प्रतिशत हिस्सा ही भारत में मौजूद है। जल विशेषज्ञों के अध्यन व आंकड़ों के अनुसार भारत में आगामी 2040 तक पीने के पानी के खत्म होने की संभावना है। गोष्ठी में प्रमुख से डॉ.एस.एस. परिहार, मनीष पुरवार (हीरू), सभासद छैया त्रिपाठी, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, हरमिंदर सिंह कोहली, सुनील अवस्थी, ज्ञान सक्सेना, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, अभिषेक गोयल, अर्पित गुप्ता, कपिल गुप्ता, आनन्द गुप्ता (डाबर), रानू पोरवाल, सभासद राजवीर यादव, संजय अग्रवाल, विनय कुमार, सौरभ पोरवाल, राम औतार, रज्जन बाल्मीकि आदि सेवादार मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in