वृंदावन : ठाकुर वैकुंठनाथ ने कांच के विमान में सवार हो भक्तों संग खेली होली

vrindavan-thakur-vaikunthanath-played-holi-with-devotees-in-a-glass-plane
vrindavan-thakur-vaikunthanath-played-holi-with-devotees-in-a-glass-plane

मथुरा, 23 मार्च (हि.स.)। वृन्दावन नगर में श्री गोदा हरिदेव दिव्यदेश मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय ब्रम्होत्सव में मंगलवार होली उत्सव मनाया गया। कांच के विमान में विराजमान कर भगवान श्रीगोदा हरिदेव को वृंदावन नगर भ्रमण कराया और जमकर भक्तों पर गुलाल एवं रंग बरसाया। विदित रहे कि, श्री गोदाहरिदेव दिव्यदेश का दसदिवसीय ब्रम्होत्सव विविध धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ठाकुर वैकुंठनाथ विविध प्रकार के वाहनों पर विराजमान होकर भक्तो को दर्शन देते है। मंगलवार ब्रम्होत्सव के अंतर्गत होली की सवारी का, ठाकुर वैकुंठनाथ ने कांच के विमान में सवार होकर भक्तों के साथ होली खेली तो भक्त भी खूब थिरके। सेवायत पुजारियों द्वारा भक्तो पर टेसू निर्मित प्राकृतिक रंगों के साथ अबीर गुलाल की वर्षा की गयी। भक्तों ने भी जमकर होली की मस्ती का लुत्फ उठाया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in