vrindavan-students-from-northeast-india-visited-akshayapatra39s-kitchen-and-chandrodaya-mandir
vrindavan-students-from-northeast-india-visited-akshayapatra39s-kitchen-and-chandrodaya-mandir

वृंदावन : पूर्वोत्तर भारत के छात्रों ने किया अक्षयपात्र की रसोई और चन्द्रोदय मंदिर का भ्रमण

वृंदावन : पूर्वोत्तर भारत के छात्रों ने किया अक्षयपात्र की रसोई और चन्द्रोदय मंदिर का भ्रमण, वेद मंत्रों से वातावरण हुआ गुंजायमान मथुरा, 28 जनवरी(हि.स.)। पूर्वोत्तर भारत से वृंदावन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के दल ने गुरूवार अक्षयपात्र फाउंडेशन के रसोईघर और वृंदावन चन्द्रोदय मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने वेदों की मधुर रचनाओं से पूरे मंदिर को गुंजेमान कर दिया। छात्रों को अनंतवीर्य दास महाराज ने विस्तृत चर्चा भी की। गुरूवार को पूर्वोत्तर भारत से वृन्दावन स्थित केशव धाम में रहकर, शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के दल ने अक्षय पात्र के रसोईघर और वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर का भ्रमण किया। इस अवसर पर केशवधाम के वेद विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने अपने प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में वेदों की मधुर रिचाओं से मंदिर को गुंजायमान किया। इस दौरान चंद्रोदय के अनंतवीर्य दासजी ने बच्चों को मंदिर में भगवान् श्रीश्री राधा वृन्दावन चन्द्र की सेवा के विषय में अवगत कराया। छात्रों के साथ चर्चा करते हुए समझाया कि व्यक्तित्व को किस प्रकार निखार कर पल्लवित किया जा सकता है। इस दौरान छात्रों को विवेक कुमार ने मंदिर प्रांगण में की जाने वाली जैविक कृषि की बारीकियों से रूवरू कराते हुये बताया कि जैविक कृषि हमारी प्राचीन एवं वैज्ञानिक गौ आधारित कृषि परंपरा है। इसे अपना कर हम निरोगी एवं दीर्घायु हो सकते हैं। चन्द्रोदय मंदिर की कुल ऊंचाई होगी 710 फीट, चंद्रोदय परिसर में होगा द्वादश कानन वन स्थापित : जितेन्द्र कुमार शर्मा संयोजक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने छात्रों को निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि चंद्रोदय मंदिर की कुल ऊँचाई 230 मी0 लगभग 710 फीट निर्धारित की गयी है। लगभग 5.5 एकड़ में फैले इस मंदिर में 70 मंजिले होंगी। उन्होंने बताया की इस परिसर में ब्रज धरोहर के प्रतीकात्मक रूप में द्वादश कानन वन को स्थापित किया जायेगा। इसके उपरांत छात्रों ने अक्षय पात्र के केन्द्रीय कृत रसोईघर का भ्रमण किया साथ ही उसकी कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा। इस दौरान केशव धाम के प्रमुख ललित भाई, अक्षय पात्र के विष्णु कुमार, प्रमोद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in