volunteers-of-39om-namah-shivay39-planted-saplings
volunteers-of-39om-namah-shivay39-planted-saplings

'ओम नमः शिवाय' के स्वयंसेवकों ने गाजे-बाजे के साथ पौधरोपण किया

पर्यावरण को बचाने के लिए देश का हर नागरिक आगे आये : गुरूदेव प्रयागराज, 09 जून (हि.स.)। कोरोना काल में संक्रमित होने के बाद लोगों ने ऑक्सीजन की कमी को ठीक से महसूस किया है। इस किल्लत के बाद लोगों को पेड़-पौधों का महत्व भी समझ में आया। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए 'ओम नमः शिवाय' के स्वयंसेवकों ने गुरुदेव के सानिध्य में बुधवार को गऊघाट स्थित आश्रम परिसर में वृहद पौधरोपण किया। इस अवसर पर गुरूदेव ने गऊघाट आश्रम के यमुना नदी के किनारे अपने भक्तों को लेकर गाजे बाजे के साथ पौधरोपण किया और पूरी यमुना पट्टी को हरा-भरा करने का भी संकल्प लिया। गुरुदेव ने लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। इस दौरान बरगद, पाकड़, पीपल, आम, महुआ, नीम और जामुन के करीब 300 से अधिक पेड़ लगाये गये। उन्होंने कहा है कि वटवृक्ष की सनातन धर्म में विशेष धार्मिक मान्यता है। इसे देव वृक्ष भी कहा गया है। इसके साथ ही साथ हिन्दू धर्म में सुहागन महिलाएं भी वट सावित्री का व्रत करके पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं। वट सावित्री के व्रत में महिलाएं कच्चे सूत से वट के वृक्ष को बांधती हैं और पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कई अन्य तरह के पौधे भी लगाये जायेंगे। गुरूदेव ने पर्यावरण को बचाने के लिए सबसे जरुरी हो गया है कि देश का हर नागरिक आगे आये और अधिक से अधिक पौधे लगाये। उन्होंने कहा कि यह सबसे जरुरी हो गया है कि हर व्यक्ति पेड़ जरूर लगाये और उसके बड़ा होने तक उसकी देखभाल करे, तभी पर्यावरण का संतुलन भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि कानपुर, लखनऊ और अयोध्या आश्रम परिसर मे 2500-2500 पौधरोपण होगा। पौधरोपण के दौरान अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हरिप्रकाश यादव, वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ज्ञानप्रकाश सिंह, प्रदेश महामंत्री यशवंत चौधरी, मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, हरिश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान के सचिव राजीव मिश्रा सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in