उद्योगपति विकास सक्सेना बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव
उद्योगपति विकास सक्सेना बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव

उद्योगपति विकास सक्सेना बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव

औरैया, 11 जून (हि. स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर औरैया जिले के जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के आदेशानुसार व सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया की संस्तुति के साथ पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने अपने आवासीय कार्यालय पर शहर के प्रमुख उद्योगपति विकास सक्सेना को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया। मनोनयन होते ही श्री सक्सेना का सपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला सचिव बनने के बाद विकास सक्सेना ने यह भरोसा दिलाया कि वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा में पूर्ण विश्वास रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगें। वह अखिलेश यादव के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मनोनयन के पश्चात जिलाध्यक्ष ने सभी का मुंह मीठा करा कर विकास सक्सेना को बधाई दी यह जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव ने दी है। मनोनयन के दौरान पार्टी के नगर के अध्यक्ष अशोक गुप्ता व एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश कठेरिया आशीष शर्मा, आशुतोष दुबे व रवि यादव मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in