vijay-jyoti-yatra-left-from-delhi-in-memory-of-immortal-martyrs-in-gonda
vijay-jyoti-yatra-left-from-delhi-in-memory-of-immortal-martyrs-in-gonda

अमर शहीदों की याद में दिल्ली से निकली विजय ज्योति यात्रा का गोंडा में जोरदार स्वागत

-भारत-पाकिस्तान युद्ध के साक्षी रहे रणबांकुरे सम्मानित गोंडा, 27 फरवरी (हि.स.) भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर युद्ध में शहीद अमर जवानों की याद में भारतीय सेना की विजय ज्योति यात्रा दिल्ली से चलकर विभिन्न जनपदों होते हुए शनिवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पहुंची जहां पर सेना के जवानों का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यालय के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में विजय ज्योति यात्रा के सम्मान में स्वर्णिम विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम को समारोह पूर्वक मनाया गया। बताते चलें कि वर्ष 1971 में पाकिस्तान की सेना को धूल चटाकर लगभग 93 हजार पाकिस्तानी जवानों को बंदी बनाकर विजय की अमर गाथा रचने देश के अमर रणबाकुरों के सम्मान में दिल्ली से अयोध्या होते हुए विजय ज्योति शनिवार को गोंडा पुलिस लाइन पहुंची। सेना की 5वीं बटालियन जम्मू एवं कश्मीर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1971 भारत पाक युद्ध के हीरो रहे जिले के निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस त्रिपाठी को बटालियन द्वारा सम्मानित किया गया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल श्री जीएस त्रिपाठी ने कार्यक्रम में युद्ध के संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम में 1971 युद्ध के दो सेनानियों व शहीद की वीर नारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 5वीं बटालियन जम्मू कश्मीर राइफल्स द्वारा भव्य प्रस्तुति के साथ ही 48 बटालियन जनपद के एनसीसी कैडेट व स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in