victimized-women-get-justice-maneka-gandhi
victimized-women-get-justice-maneka-gandhi

पीड़ित महिलाओं को हर हाल में न्याय मिले : मेनका गाँधी

-सखी वन स्टॉप सेंटर का मेनका गांधी ने किया लोकार्पण सुलतानपुर, 01 फरवरी (हि.स.)। सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में पीड़ित महिलाओं को हर हाल में न्याय मिले। मुझे बेहद खुशी है कि एक ही वर्ष में सखी वन स्टॉप सेंटर का निर्माण पूर्ण कर लिया गया। जिले की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने अपने दौरे के अंतिम दिन भारत सरकार के महिला व बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित सखी वन स्टॉप सेंटर का सोमवार को लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि इस केंद्र पर अधिवक्ता, मनोवैज्ञानिक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस व प्रशासन का सामंजस्य पूर्ण सहयोग पीड़ित महिलाओं को मिलेगा। इस केंद्र के शुभारंभ से जनपद की पीड़ित महिलाओं न्याय की उम्मीद जग आई है। 49 लाख 69 हजार की लागत से निर्मित इस सेंटर में घरेलू हिंसा व समाज के विभिन्न अपराधों से पीड़ित महिला महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए यह केंद्र वरदान साबित होगा। श्रीमती गांधी ने चुनाव जीतने के तुरंत बाद इसकी आधारशिला रखी थी। यह केंद्र उनकी महत्वाकांक्षा योजनाओं में एक था। जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे न्याय की सुविधा प्रदान होगी। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि हिंसा की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होगी। महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर 11 कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। श्रीमती गाँधी की प्रेरणा से शुरू किए गए इससे केंद्र पर महिलाओं की समस्याओं से संबंधित मामलों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।संस्था स्टाफ नर्स किरण वर्मा ने बताया कि केंद्र पर सभी जरूरतमंद कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि समाज की पीड़ित महिलाओं के लिए यह केंद्र हर समय मदद के लिए तत्पर है। हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in