vhp-workers-distributing-relief-materials-to-the-priests-of-temples
vhp-workers-distributing-relief-materials-to-the-priests-of-temples

मंदिरों के पुजारियों को राहत सामग्री वितरित कर रहे विहिप कार्यकर्ता

मेरठ, 17 मई (हि.स.)। कोरोना काल में बंद पड़े मंदिरों के पुजारियों को राशन सामग्री बांटने के लिए विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग रल के कार्यकर्ता आगे आए हैं। सोमवार को विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राशन सामग्री वितरित की। विश्व हिन्दू परिषद के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ ने बताया कि कोरोना के कारण बंद पड़े मंदिरों में रह रहे पुजारी और उनके परिवार को चढ़ावा आदि ना मिलने के कारण परेशानी आ रही है। ऐसे में हमने सबसे पहले मोहल्लो में स्थापित मंदिरों में जाकर राशन वितरित करना प्रारम्भ कर दिया है। अब तक 20 मंदिरों में राशन पहुंचाया है। आगे भी इसी प्रकार से राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घरों में आकर झाड़ू पोछा करने वालो को सतर्कता बरतते हुए अधिकतर लोगो ने उन्हें काम से हटा दिया है। ऐसे में उन लोगो के साथ भी विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। पिछले पांच दिनों में लगभग 60 लोगों को राशन दिया है। इसी प्रकार से आगे भी संगठन निरंतर प्रयास करता रहेगा। उधर भाजपा एमएलसी डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल के नेतृत्व में लाला लाजपद राय मेडिकल काॅलेज में करोना बीमारी से पीड़ितों के परिजनों एवं तिमारदारों को भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र यादव, नरेश मलिक डाबका आदि ने सहयोग किया। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in