वाराणसी : रामनगर गोलाघाट कीचड़ में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन
वाराणसी : रामनगर गोलाघाट कीचड़ में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन

वाराणसी : रामनगर गोलाघाट कीचड़ में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन

- वन विभाग के कर्मचारियों ने जीव को जंगल में ले जाकर छोड़ा वाराणसी, 06 जलाई (हि.स.)। रामनगर कस्बे के गोलाघाट बघेली टोला में सोमवार को कीचड़ में दुर्लभ वन्य जीव पैगोंलिन मिला। वन्य जीव को देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके पहले लोग उसे मार डालते क्षेत्रीय भाजपा नेता ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मचारी ने दुर्लभ वन्य जीव को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। गोलाघाट बघेली टोला के लोग सुबह अपने घर से निकल कर आवश्यक कार्य से निकल रहे थे। राह में स्थित कीचड़ में अजीब जानवर को देख चौंक गये। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। लोग जीव को देखने के साथ उसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया में डालने लगे। कुछ लोग जानवर को खतरनाक बता कर मारने की बात करने लगे। तब तक वहां क्षेत्रीय भाजपा नेता पहुंच गये और उन्होंने जानवर के बारे में वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी ने जीव को पैंगोलिन बताया और उसे पकड़ कर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया। माना जाता है कि पौंगोलिन घने जंगल और पहाड़ों में रहता है। चिटियों को खाता है। यह वन्य जीव भारत, श्रीलंका, नेपाल और भूटान में कुछ मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in