बागपत में वन महोत्सव का शुभारंभ, रोपित किए जाएंगे दस लाख पौधे
बागपत में वन महोत्सव का शुभारंभ, रोपित किए जाएंगे दस लाख पौधे

बागपत में वन महोत्सव का शुभारंभ, रोपित किए जाएंगे दस लाख पौधे

बागपत, 05 जुलाई (हि.स.)। आज यहां पुलिस लाइन में वन महोत्सव मनाया गया। बारिश के कारण देर से आरम्भ हुए इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन में एक साथ 101 पौधे महिलाओं, बच्चों और अधिकारियों द्वारा लगाए गए। जनपद में 10 लाख 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। बागपत पुलिस लाइन में रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कोविड नोडल अधिकारी ऊर्जा एमडी एम देवराज , खाद रसद अपर आयुक्त अनिल कुमार व डीएम बागपत ने पौधरोपण कर किया। वन महोत्सव के शुभारंभ के बाद जनपद बागपत में 10 लाख 40 हजार लगाए जा रहे हैं , जिसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों पर पौधे रोपित किए गए। इस वन महोत्सव में आंगनबाड़ी, समाजसेवी, राजनीतिक लोगों के अलावा, 40 हजार महिला स्वयंसहायता कार्यकत्रियों ने भाग लिया। जनपद में 10 लाख से अधिक पौधे लगाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा करने के लिये भी कहा गया है। वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यातिथि एम देवराज ने लोगों से अपील की है कि पौधे लगाने तो आसान है लेकिन उनकी सुरक्षा करना कठिन है। इसलिये सभी लोग पौधे लगाने से संकल्प लें ।इसके बाद पौधरोपण करें। बागपत जनपद के वातावरण को स्वच्छ करने लिए विभिन्न किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री की पसन्द के पौधे शामिल हैं। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक भी अपने विधानसभा क्षेत्रों में पौधरोपण का कार्य कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन त्यागी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in