vaccination-of-front-line-personnel-will-start-in-uttar-pradesh-from-05-february
vaccination-of-front-line-personnel-will-start-in-uttar-pradesh-from-05-february

उप्र में 05 फरवरी से फ्रंट लाइन कर्मियों का टीकाकरण होगा प्रारम्भ

-स्वास्थ्य कर्मियों-फ्रंट लाइन वर्कर्स को 25 मार्च तक लगा दी जाएगी वैक्सीन की दोनों डोज -आज अपराह्न तीन बजे तक 85,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी गयी वैक्सीन लखनऊ, 29 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना टीकाकरण का कार्य शुक्रवार को भी जारी है। स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का 04 और 05 फरवरी को अगला सेशन किया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों की पहली डोज पूरी कर ली जाएगी। वहीं 05 फरवरी से ही फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिसकर्मी, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, सेना के जवान, होमगार्ड, सिविल डिफेंस तथा म्यूनिसिपल वर्कर्स, राजस्व विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण कार्य को इस तरह सुनियोजित किया जाएगा कि 25 मार्च तक उनके दोनों डोज पूरे हो जाएं। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। इस सम्बन्ध में भारत सरकार से विस्तृत गाइडलाइन प्राप्त होने पर उसी के मुताबिक कार्य किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आज 2,074 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। अपराह्न तीन बजे तक 85,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वहीं प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 216 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 521 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। राज्य में संक्रमण का ग्राफ नीचे जाने पर अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5918 हो गई है। इनमें से 1,591 होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। राज्य में संक्रमण के प्रारंभ होने से लेकर अब तक कुल 5,85,273 व्यक्ति इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं राज्य में मार्च से लेकर अब तक संक्रमण से कुल 8,646 लोगों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि कल प्रदेश में 1,20,649 कोरोना नमूनों की जांच की गई। वहीं अब तक राज्य में कुल 2,76,57,436 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल का प्रदेशवासी लगातार उपयोग कर रहे हैं। कल प्रदेश में 5,017 लोगों ने ई संजीवनी पोर्टल के जरिए घर बैठे चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। राज्य में अब तक कुल 4,51,775 लोग ई संजीवनी पोर्टल के जरिए चिकित्सा परामर्श ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का कार्य लगातार जारी है। सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,431 क्षेत्रों में 5,09,990 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,01,262 घरों के 15,25,41,109 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in