uttar-pradesh-became-the-first-state-in-the-country-to-conduct-more-than-three-crore-corona-tests
uttar-pradesh-became-the-first-state-in-the-country-to-conduct-more-than-three-crore-corona-tests

तीन करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

- प्रदेश में कोरोना के 81 नये मरीज मिले, 181 हुए स्वस्थ, रिकवरी दर हुई 98.12 प्रतिशत लखनऊ, 18 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 81 नये मामले सामने आये हैं। इसी दौरान 181 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। नये मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। इस वजह से प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी 98.12 प्रतिशत से अधिक चल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश अब तीन करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,587 हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल एक्टिव मामलों में से 692 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 211 लोग इलाज करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मरीज एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,384 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं अब तक कुल 3,00,37,025 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश तीन करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश में अब तक 5,91,194 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से चौबीस घंटे में 4561 लोग तथा अब तक कुल 5,26,536 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,324 क्षेत्रों में 5,11,484 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,65,852 घरों के 15,28,02,203 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों-फ्रंट लाइन कर्मियों के टीकाकरण के साथ उप्र अग्रणी राज्य श्री प्रसाद ने बताया कि आज वैक्सीन की डोज फ्रंटलाइन कर्मियों को लगायी जा रही है। छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को एक और मौका देते हुए कल 19 फरवरी को वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जायेगा। वहीं 22 फरवरी को फ्रंटलाइन कर्मियों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश लगभग 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन कर्मियों के वैक्सीनेशन का कार्य करने वाला देश में पहला राज्य है। उन्होंने बताया कि 'मेरा कोविड केन्द्र' ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा जांच का परिणाम डीजीएमएचयूपी वेबसाइट पर स्मार्ट फोन के माध्यम से जाना जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in