uttar-pradesh-became-the-best-state-in-four-years-with-good-governance-and-security---mahendra-pal-singh
uttar-pradesh-became-the-best-state-in-four-years-with-good-governance-and-security---mahendra-pal-singh

सुशासन व सुरक्षा के साथ चार वर्षो में उप्र बना सर्वोत्तम प्रदेश - महेंद्र पाल सिंह

पुनीत श्रीवास्तव गोरखपुर, 19 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियों को लेकर पिपराईच विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि ने बातचीत की। प्रमुख अंश... सवाल-इन चार वर्षो में योगी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां क्या मानते हैं? जवाब- पिछली सरकारों में पूरे प्रदेश में भय का माहौल था, भू-माफिया लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रहे थे। महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया और एंटी भू-माफिया, एंटी रोमियो तथा अपराधियों की संपत्ति जब्त कराने का कार्य किया। उन्होंने यूपी में अपराध मुक्त और भय मुक्त समाज की स्थापना की। इन चार वर्षो में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास हुआ और हो भी रहा है। हम कह सकते हैं कि चार वर्षो में सुशासन व सुरक्षा के साथ मुख्यमंत्री योगी ने उप्र को सर्वोत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, उद्योग हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। रोजगार के अपार अवसर उपलब्ध हुए हैं। चार लाख से अधिक युवकों को रोजगार मिले। योगी सरकार ने किसानों पर विशेष ध्यान दिया। सरकार ने गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य बकाया का एक लाख सत्ताइस हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है। गेंहू, धान खरीद में एमएसपी के अंतर्गत 378 लाख मिट्रिक टन खाद्यान की खरीद कर सीधे 66 हजार करोड़ का भुगतान हमारी सरकार ने किया है। कोरोना जैसी भीषण महामारी में कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए उत्तम स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराकर मृत्यु दर को कम किया। सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य में सबसे कम मौंते हुई। इस महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पंहुचाना,उनके खाद्यान्न और रोजगार की व्यवस्था करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रबंधन को दर्शाता है। योगी सरकार ने गरीबों के लिए इस महामारी में पांच माह निशुल्क अनाज दिया। 1.35 लाख स्कूलों का कायकल्प योजना के अंतर्गत जीर्णोद्धार किया गया। शिक्षा व्यवस्था बहुत बेहतर है। वनटांगिया समाज जो आजादी के बाद से ही वंचित था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्हें राजस्व ग्राम का दर्जा दिया। उत्तम शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क, बिजली पानी की व्यवस्था सुनिश्चत की। 60 वर्षो बाद भी जहां बिजली नहीं थी, वहां निशुल्क बिजली दी। विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने कहाकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की सभी योजनाएं जन-जन तक पहुंची और सभी का विकास सुनिश्चित हुआ। योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर उन्होंने पिपराईच विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं भी दी है। सवाल - इन चार वर्षो में योगी सरकार की प्रमुख चुनौतियां क्या रही हैं? जबाव- जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो तमाम चुनौतियां थी। जिनका सामना कर उन्होंने उसे अवसर में बदला। भविष्य में जो भी चुनौतियां आएंगी, उनका सामना किया जाएगा। सवाल - इन चार सालों में आपके विधानसभा में क्या विकास कार्य हुए। कुछ बड़ी परियोंजनाओं के नाम बताइए? जवाब- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की पहली बैठक में ही बंद पिपराइच चीनी मिल को पुनः शुरू करने का विचार हुआ। अब यह शुरू है। 50,000 कुंतल गन्ने की पेराई प्रतिदिन हो रही है। कोलुआ घाट पर 21 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ है। जंगल डुमरी में आईटीआई स्कूल की स्थापना, 60 किलो मीटर सड़को का चौड़ीकरण, 150 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। क्षेत्र का विकास जारी है। आईटी आई कॉलेज,इंटर कॉलेज की स्थापना भी की गई है। सवाल : एक साल बाद चुनाव है। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? जवाब : क्षेत्र में अपनी और पार्टी दोनों की उपलब्धियों और उद्देश्यों को लेकर जाएंगे। सरकार की ज़ीरो टोलरेन्स की निति, बिजली, सड़क, स्वच्छता, आवास, शिक्षा आदि क्षेत्रो में किये कार्यो को जनता के सम्मुख ले जाएंगे। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ जाएँगे। विकास ही मुख्य मुद्दा होगा। मैं फिर से जीतूंगा। हिन्दुस्थान समाचार/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in