update-case-against-united-medicity-doctor-ankit-gupta
update-case-against-united-medicity-doctor-ankit-gupta

अपडेट : यूनाइटेड मेडिसिटी के डॉक्टर अंकित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा

- डाक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप - गलत इलाज के चलते चली गई मासूम की जान कौशाम्बी/प्रयागराज, 06 मार्च (हि.स.)। पिपरी के रहीमाबाद स्थित यूनाइटेड मेडिसिटी सेंटर में शुक्रवार सुबह डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मौत का शिकार हुई मासूम बच्ची के मामले में पुलिस ने डॉक्टर अंकित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्रयागराज करैली थाना क्षेत्र के करेहदा निवासी मुकेश मिश्रा ने अपनी? छह साल की बेटी खुशी मिश्रा के पेट में दर्द होने की शिकायत के चलते 15 फरवरी को रावतपुर गांव स्थित यूनाइटेड मेडिसिय सेंटर में भर्ती कराया था। खुशी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने आंत में इंफेक्शन बताते हुए आपरेशन कर किया। आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही के चलते गलत ऑपरेशन कर दिया और घाव हो गया। ऑपरेशन करने वाले डाक्टर अंकित गुप्ता ने ऑपरेशन करने के बाद बिना टांका लगाए ही छोड़ दिया। शुक्रवार को जब मासूम की हालत गंभीर हो गई तो परिजन इलाज के लिए फिर से अस्पताल गए। आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना इलाज किये ही परिजनों को अस्पताल से भगा दिया। इसी दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इसको परिजन नाराज होकर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन और बवाल करने लगे। सीओ चायल श्याम कांत ने बताया कि मामले में शनिवार को परिजनों की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर अंकित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार दोपहर प्रयागराज सदर एसडिएम अजय नारायण सिंह समेत पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय कुमार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in