लखनऊ, 11 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को 50 हजार के इनामी झारखंड निवासी अभिनव को दबोचा है। पकड़ा गया अभियुक्त अभिनव धनबाद में डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में शामिल था। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल सिसौदिया ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि झारखंड पुलिस के सहयोग से 50 हजार रुपये का इनामी अभिनव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनव, माफिया अजय सिपाही का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसने रांची में भाजपा विधायक के घर के बाहर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। इनामी बदमाश धनबाद में कोयला माफिया के इशारे पर गंभीर वारदातों को अंजाम देता था। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक-hindusthansamachar.in