up-single-stage-transport-system-will-be-applicable-to-the-public-distribution-system-of-food-grains
up-single-stage-transport-system-will-be-applicable-to-the-public-distribution-system-of-food-grains

उप्र: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न परिवहन को सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था होगी लागू

-मुख्यमंत्री के समक्ष सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था को प्रस्तावित नीति का प्रस्तुतीकरण लखनऊ, 11 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न के परिवहन के लिए सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को समयबद्ध ढंग से लागू किया जाए। इस प्रणाली के अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम डिपो से खाद्यान्न सीधे उचित दर विक्रेता की दुकान तक पहुंचाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश गुरुवार को यहां अपने सरकारी आवास पर सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था हेतु प्रस्तावित नीति के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की नियुक्ति ई-टेण्डर के आधार पर की जाए। नियुक्ति से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि नियुक्त होने वाले ठेकेदार के पास खाद्यान्न परिवहन के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों। खाद्यान्न परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खाद्यान्न परिवहन वाहनों में जीपीएस की व्यवस्था हो। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in