up-selection-of-many-candidates-canceled-due-to-non-submission-of-desired-records
up-selection-of-many-candidates-canceled-due-to-non-submission-of-desired-records

उप्र : वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने पर कई अभ्यर्थियों का चयन निरस्त

प्रयागराज, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा विगत दिनों घोषित परिणामों में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा वांछित अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के कारण उनका चयन निरस्त करते हुए श्रेष्ठता क्रमानुसार अन्य अभ्यर्थियों को संस्तुत किया गया है। आयोग के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार गणित के 72 पदों पर अनुमोदित चयन परिणाम में मुख्य सूची के चयनित अभ्यर्थी रोहित शर्मा अनुक्रमांक 169-100644 है, अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के कारण उक्त अभ्यर्थी के स्थान पर श्रेष्ठता क्रमानुसार राकेश कुमार सिंह अनुक्रमांक 159- 005426 को मुख्य सूची के लिए संस्तुत किया गया है। प्रवक्ता राजकीय इण्टर कालेज रसायन विज्ञान के दस पदों के लिए चयनित अभ्यर्थी संतोष कुमार अनुक्रमांक 020603 का चयन निरस्त करते हुए अनिल कुमार अनु. 021529 को चयन के लिए संस्तुत किया गया है। प्रवक्ता मनोविज्ञान के पद पर साधना यादव अनु. 059464 के स्थान पर रेनू मधुरिया अनु. 000605 को चयनित किया गया है। इसी प्रकार उप्र के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के चयनित अभ्यर्थी विनीत कुमार अनु. 030754 का चयन निरस्त किया गया है और कोई योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण पुनर्विज्ञापित के लिए संस्तुत किया जाता है। प्रवक्ता अंग्रेजी के लिए चयनित दिनेश कुमार शर्मा अनु. 011745 का चयन निरस्त करते हुए कृष्ण कांत त्रिपाठी अनु. 010428 को चयन के लिए संस्तुत किया गया है। प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के लिए चयनित संदीप कुमार अनु. 082053 तथा दिनेश कुमार सिंह अनु. 081384 का चयन निरस्त करते हुए क्रमशः राम जनक सिंह अनु. 081152 एवं गौरव कुमार मिश्रा अनु. 080112 को चयन के लिए संस्तुत किया गया है। प्रवक्ता समाज कार्य के चयनित अभ्यर्थी मनोहर लाल कुशवाहा अनु. 101870 का चयन निरस्त करते हुए ब्रज बिहारी मौर्य अनु. 059395 को चयनित किया गया है। प्रवक्ता गृह विज्ञान के 71 पदों पर चयनित आंचल सिंह अनु. 101297 तथा मोनिका अनु. 005570 का चयन निरस्त किया गया है। जिसमें ओबीसी के लिए चयनित सपना कुमारी को संस्तुत किया गया है। ओबीसी की एक रिक्ति घटित होने पर ओबीसी व अनु.जाति की एक रिक्ति के सापेक्ष आशा यादव अनु. 053856 ओबीसी महिला तथा अनु.जाति की एक रिक्ति के सापेक्ष सुषमा आनंद अनु. 109040 एससी महिला को चयनित किया गया है। प्रवक्ता जीव विज्ञान में चयनित अखिलेश कुमार सरोज अनु. 053598 के स्थान पर अमन कुमार अनु. 025058 तथा सरिता अनु. 081623 के स्थान पर गोपाल सोनकर अनु. 100893 को संस्तुत किया गया है। प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान में चयनित जगन्नाथ अनु. 022713 के स्थान पर विनोद कुमार अनु. 071179 तथा प्रवक्ता रसायन विज्ञान में चयनित प्रवीन सैनी अनु. 069947 के स्थान पर वरूण कुमार अनु. 011350 को चयन के लिए आयोग द्वारा संस्तुत किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in