up-one-ips-officer-and-27-additional-superintendents-of-police-transferred
up-one-ips-officer-and-27-additional-superintendents-of-police-transferred

उप्र : एक आईपीएस अफसर और 27 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला

लखनऊ, 28 फरवरी (हि.स.)। योगी सरकार ने रविवार की शाम को एक आईपीएस अफसर और 27 अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। यह तबादला आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए किया गया है। सूत्रों की माने तो शासन अभी कई जनपदों के पुलिस कप्तानों में फेरबदल करने की तैयारी कर रहा है। तबादले में आईपीएस आदित्य लग्हें को अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा जनपद वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) वारणसी में नई तैनाती दी है। राजेश कुमार सोनकर को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) आगरा से हटाकर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया बनाया गया है। डॉ. अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) अलीगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज। दयाराम को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली। रामसेवक गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बाराबंकी से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर। प्रेमचंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद चंदौली से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष जांच मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। इसी तरह राजेश कुमार तृतीय को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) फिरोजाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर। अवधेश कुमार सिंह को जालौन से (उत्तरी) बाराबंकी। विनोद कुमार को कन्नौज से सोनभद्र। सुरेश चंद्र रावत को लखनऊ से सिद्धार्थनगर। अखिलेश नारायण सिंह (नगर) को मेरठ से (ग्रामीण) फिरोजाबाद। ओमप्रकाश सिंह द्वितीय को सोनभद्र से शामली। अरुण कुमार दीक्षित को पुलिस मुख्यालय से वाराणसी जोन। मायाराम वर्मा को सिद्धार्थ नगर से (अपराध) आगरा। राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रथम को शामली से (अपराध) अलीगढ़। विनीत भटनागर को (नगर) सहारनपुर से जनपद (नगर) मेरठ। विनोद कुमार पांडे को उन्नाव से अमेठी भेजा गया है। इसके साथ ही श्रवण कुमार सिंह को (यातायात) वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त (नगर) लखनऊ। आशुतोष शुक्ला को (यातायात) गोरखपुर से उप सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली। डॉ. रामयश सिंह को देवरिया से उप सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज। राकेश कुमार सिंह को उप सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से जालौन। शशि शेखर सिंह को यूपी डॉयल 112 लखनऊ से उन्नाव भेजा गया है। इनके अलावा दिनेश कुमार पूरी को लखनऊ नगर से (यातायात) वाराणसी। प्रज्ञा मिश्रा को सीबीसीआईडी बरेली से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ। जयप्रकाश सिंह प्रथम को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से एटीएस लखनऊ। आलोक कुमार शर्मा को इटीएस लखनऊ से सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ। दिनेश लाल यादव को एटीएस लखनऊ से एटीसी सीतापुर और अजय कुमार सिंह को सुरक्षा वाराणसी बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in