up-mukhtar39s-arrival-in-up-hopes-for-justice-among-victims-expresses-gratitude-to-chief-minister-yogi
up-mukhtar39s-arrival-in-up-hopes-for-justice-among-victims-expresses-gratitude-to-chief-minister-yogi

उप्र : मुख्तार के यूपी आने से पीड़ितों में जगी न्याय की उम्मीद, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

- अपनों को खोने वालों ने दीप जलाकर न्याय की कामना की लखनऊ, 06 अप्रैल (हि.स.)। बाहुबली मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल लाया जा रहा है। मुख्तार के यूपी में आने के बाद अब पीड़ितों को न्याय की उम्मीद मिल गई है। पीड़ित परिवार ने योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। घरों में दीप जलाकर अभिनंदन किया है। मऊ जनपद में मन्ना सिंह हत्याकांड के पैरोकार रहे अशोक सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी को यूपी लाने में योगी सरकार की मेहनत सफल रही है। इसके लिए वह अपने पूरे परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से आभार प्रकट करता हूं। कहा कि योगी सरकार के इस कार्य से अब उम्मीद जग गई है कि उन्हें न्याय मिल कर रहेगा। अगर और कोई सरकार होती तो उन्हें न्याय नहीं मिलता। भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद गाजीपुर के पूर्व भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी भाजपा विधायक अलका राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की देन है कि मुख्तार पंजबा सरकार लगातार बचाने के बावजूद उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। मुख्तार से जुड़े अन्य पीड़ितों को भी न्याय मिलने की उम्मीद जग गई है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in