up-government-set-a-record-for-development-dr-satish-chandra-dwivedi
up-government-set-a-record-for-development-dr-satish-chandra-dwivedi

उप्र सरकार ने विकास का बनाया रिकार्ड : डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी

सिद्धार्थनागर, 20 मार्च (हि.स.)। प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विधानसभा इटवा में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास का रिकार्ड बनाया है। डॉ.द्विवेदी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चार वर्षों में सभी क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है। जो आजादी के सत्तर वर्षों में नहीं हो पाए थे। कानून व्यवस्था, बिजली, सड़क, इंजीनियरिंग, किसानों गौवंश, नौजवानों, महिलाओं, विज्ञान, रोजगार, औद्योगिक प्रगति के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज प्रदेश के सभी विधान सभाओं में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता को देने के लिए ही यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें लगभग 70 करोड़ रुपए के 37 स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास तथा पूर्ण होने वाले का लोकार्पण भी किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.बलराम/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in