Unnao: VHP provincial leader Rajkumar Nigam dies
Unnao: VHP provincial leader Rajkumar Nigam dies

उन्नाव : विहिप के प्रांतीय नेता राजकुमार निगम का हुआ निधन

उन्नाव, 14 जनवरी (हि.स.)। जनपद उन्नाव में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शिव यात्रा निकालने वाले हिंदूवादी नेता राज कुमार निगम ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजकुमार निगम बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़ा चौराहा स्थित आवास पर लाया जा रहा है। श्री निगम के निधन पर उत्तर प्रदेश के हिंदूवादी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महाराज विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा नेता अरुण दीक्षित समेत जनपद के विधायकों व एमएलसी आदि ने भी अपने प्रखर हिंदूवादी नेता की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राज कुमार निगम विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय नेता थे। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी। विपरीत परिस्थितियों में भी हिंदुओं को जोड़ने का काम राजकुमार निगम को भलीभांति आता था जिसके कारण उन्नाव जनपद में हर साल शिवरात्रि के दिन महा शिव शोभायात्रा निकलती है। जो अपने आप में विराट होती है। उत्तर प्रदेश में उन्नाव शिव शोभायात्रा का नाम सबसे बड़ी शिव शोभायात्रा के रूप में शुमार है। श्री निगम की मौत से हिंदूवादी नेताओं को गहरा दुख हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण कुमार दीक्षित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in