unnao-episode-burial-of-aunt-and-aunt-will-be-buried-today-under-tight-security
unnao-episode-burial-of-aunt-and-aunt-will-be-buried-today-under-tight-security

उन्नाव प्रकरण : कड़ी सुरक्षा के बीच आज दफनाया जायेगा बुआ-भतीजी का शव

- गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात उन्नाव, 19 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव प्रकरण में मृतक बुआ और भतीजी के शव को आज दफनाया जायेगा। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है। आईजी स्तर की महिला अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, कानपुर में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई युवती का हालचाल लेने के लिए मां और भाभी पहुंची। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ था। रिपोर्ट में दोनों के शरीर मे एक तरह का जहर मिला है। काफी देर हो जाने की वजह से शवों को दफनाया नहीं जा सका है। यह भी कहा जा रहा है कि पिता ने मृतका के भाई को बुलाने की बात कही थी, तभी शवों को दफनाया जायेगा। इसके चलते जिलाधिकारी रविन्द्र ने शुक्रवार को शवों को दफनाए जाने की बात कही थी। पोस्टमार्टम हाउस से पीड़ित परिजन शवों को लेकर घर पहुंच गये। गांव में पीड़ित परिवार के घर पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार कोई अप्रिय घटना न हो इसको ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 50 मीटर दूर से ही आम लोगों की एंट्री बन्द कर दी गयी है। लखनऊ की आईजी लक्ष्मी सिंह गांव में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, जिलाधिकारी और एसपी लगातार मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। अस्पताल पहुंची मां और भाभी कानपुर की रीजेंसी अस्पताल में तीसरी लड़की का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इस दौरान पीड़ित लड़की का हालचाल लेने के लिए मां और भाभी अस्पताल पहुंची हैं। भीम आर्मी के लोग पीड़िता की मां से मुलाकात की है। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल को तैनात किया गया है और मीडिया का प्रवेश बंद कर रखा है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in