unnao-dm-takes-second-dose-of-kovid-vaccine
unnao-dm-takes-second-dose-of-kovid-vaccine

उन्नाव जिलाधिकारी ने ली कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज

उन्नाव, 05 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने शुक्रवार को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के बाद टीकाकरण कार्य सफलतापूर्वक चल रहा है। वैक्सीन देश की उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन से किसी भी प्रकार का साइड इफैक्ट नहीं है। अपील की कि सभी लोग सुविधानुसार बिना सन्देह वैक्सीन अवश्य लगवाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैप्टन आशुतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी अकिंत शुक्ला सहित राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों आदि ने कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in