unnao-citizens-coming-from-non-states-will-be-monitored
unnao-citizens-coming-from-non-states-will-be-monitored

उन्नाव : गैर प्रदेशों से आने वाले नागरिकों पर रहेगी नजर

उन्नाव, 15 मार्च (हि.स.)। जनपद में गैर प्रदेशों से आने वाले नागरिकों पर जिला प्रशासन कड़ी नजर रखेगा। कोरोना वायरस खतरे की घंटी फिर से बचने लगी है। महाराष्ट्र के कई जनपदों में लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू की खबर आने के बाद से प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गैर प्रदेशों से ट्रेन व अन्य साधनों से आ रहे यात्रियों के संदर्भ में सीएमओ के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं, रेलवे स्टेशन व स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किये। इस दौरान परिसर में लापरवाही दिखी तो अधीनस्थ कर्मचारी व अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि केरल की स्थिति नाजुक है। महाराष्ट्र के दो जनपदों में लॉकडाउन और सात जनपदों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। महाराष्ट्र और केरल से ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। वहां से पिछले दिनों जो लोग आए, उनमें कोरोना वायरस पाया गया। जिसके कारण सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र व केरल से आने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी। किसी भी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in